हमारे बारे में
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, खरगोन की स्थापना 16-12-1949 में की गई थी।
खरगोन जिला मध्य प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित है तथा इसकी भौगोलिक स्थिति महत्वपूर्ण है। इसकी सीमा महाराष्ट्र राज्य से लगती है।
खरगोन मुख्य रूप से कुंदा नदी (नर्मदा की सहायक नदी) के पूर्वी तट पर बसा है और निमाड़ क्षेत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
जबकि उत्तर में धार, इंदौर एवं देवास जिले स्थित हैं। पूर्व दिशा में खंडवा एवं बुरहानपुर जिले तथा पश्चिम में बड़वानी जिला स्थित है।
इस प्रकार बैंक का कार्यक्षेत्र अंतर-जिला एवं अंतर-राज्यीय संपर्क वाले क्षेत्र में फैला हुआ है, जिससे बैंकिंग सेवाओं का प्रभावी संचालन संभव होता है।
खरगोन जिले की सीमाएं:
दक्षिण: महाराष्ट्र राज्य
उत्तर: धार, इंदौर और देवास जिले
पूर्व: खंडवा और बुरहानपुर जिले
पश्चिम: बड़वानी जिला
बैंक का उद्देश्य
बैंक द्वारा खरगोन जिले के कृषकों को मुख्य रूप से अल्पावधि कृषि ऋण, मध्यावधि ऋण एवं दीर्घकालीन ऋण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे किसानों को कृषि संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति हो सके।
सेवाएँ एवं उत्पाद
बैंक द्वारा वित्तीय वर्ष में पशुपालन, मत्स्यपालन एवं ड्रिप सिंचाई के अंतर्गत ऋण वितरण किया गया है। इसके अतिरिक्त बैंक द्वारा आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ जैसे रूपे डेबिट कार्ड, RTGS / NEFT, एटीएम, लॉकर सुविधा, E-Mandate, Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE) एवं Micro ATM जैसी डिजिटल सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। बैंक द्वारा ग्राहकों को व्यापक एवं आधुनिक बैंकिंग सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं, जिनमें रूपे डेबिट कार्ड, RTGS/NEFT, IMPS, UPI, एटीएम, लॉकर सुविधा, E-Mandate, Bharat Aadhaar Seeding Enabler (BASE), Micro ATM, मोबाइल बैंकिंग, SMS अलर्ट, मिस्ड कॉल इनक्वायरी, नेट बैंकिंग (View Facility) तथा E-Commerce सेवाएँ शामिल हैं।
उपलब्धियाँ
वित्तीय वर्ष 2024-25 में बैंक का एन.पी.ए. 5 प्रतिशत से कम रहा है एवं सी.आर.ए.आर. अनुपात 14.39 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
वित्तीय स्थिति
बैंक पिछले 30 वर्षों से लगातार लाभ में चल रहा है। वर्तमान में बैंक की स्वयं की पूंजी एवं निधियाँ लगभग ₹250 करोड़ तक हैं।
नेटवर्क एवं विस्तार
बैंक का नेटवर्क खरगोन जिले में फैला हुआ है, जिसमें 70 शाखाएँ एवं 250 सहकारी संस्थाएँ सम्मिलित हैं। इन्हीं के माध्यम से अमानत संग्रहण एवं ऋण वितरण की गतिविधियाँ संचालित की जाती हैं।
डिजिटल नवाचार एवं ग्राहक सेवा
बैंक हमेशा अपनी सेवाओं को डिजिटल और ग्राहक-केंद्रित बनाने के प्रयास में अग्रणी रहा है। ग्राहक सुरक्षा, तेज़ लेन-देन और आसान ऑनलाइन बैंकिंग अनुभव सुनिश्चित करने के लिए नवीन तकनीकों का उपयोग किया जाता है। हमारा लक्ष्य है कि सभी ग्राहकों को आधुनिक, सुरक्षित और सुलभ बैंकिंग सुविधा उपलब्ध हो।
श्री बी एल मकवाना
(बैंक प्रशासक एवं संयुक्त आयुक्त सहकारिता)
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित
श्रीमति संध्या रोकड़े
(मुख्य कार्यपालन अधिकारी)
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित